Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



चिकित्सकों को पीजी कोर्स की अवधि में भी पूर्ण वेतन दिया जाएगाः सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून के एक स्थानिय होटल में आयोजित ‘‘प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखण्ड‘‘ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न चिकित्सकों एवं अन्य अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार आया है। शिशु एवं मातृ मृत्यु दर भी सुधार आया है। इसके लिए आप सभी लोग बधाई के पात्र हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों एवं अन्य अधिकारियों को सम्मानित करने के प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखण्ड के फैसले को एक अच्छा कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे चिकित्सकों का उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चिकित्सकों को पी.जी. कोर्स की अवधि में भी पूर्ण वेतन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, साथ ही, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में सरकारी अस्पतालों का योगदान 54 प्रतिशत है। यह प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि टैलीमेडिसिन सेवा को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का प्रयास जारी है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं आम जन तक पहुंच सके इसके लिए एक ऐसा सिस्टम या मैकेनिज्म तैयार करना होगा। इसके लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है।।इस अवसर पर विधायक खजान दास ने कहा कि पिछले एक साल में अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार आया है। इससे सरकार के प्रति जनता के मध्य एक अच्छी छवि उभर कर आयी है। उन्होंने दून अस्पताल एवं कॉरोनेशन हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में आए सुधार के लिए चिकित्सकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए सरकार गंभीर है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सचिव स्वास्थ्य नितेश झा, अपर सचिव पंकज पांडेय, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अनिता उप्रेती सहित संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नरेश नपच्याल एवं महासचिव डॉ. मनोज वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave A Comment