Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



चारधाम यात्रा : अगर लगा जाम, तो पुलिसकर्मी होंगे सस्पेंड

देहरादून | हर साल चारधाम यात्रा के समय हरिद्वार के सिंह द्वार से लेकर तपोवन तक लगने वाले ट्रैफिक जाम से हजारों तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चारधाम यात्रा के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए इस बार पुलिस मुख्यालय की तरफ से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थाना-चैकी पुलिस के साथ ही मार्गों को सेक्टर जोन में बांटकर बाई नेम पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हाईवे पर सड़क सुरक्षा के तहत देहरादून एसपी ट्रैफिक व एसपी देहात को हरिद्वार एसएसपी के साथ सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही रायवाला व ऋषिकेश मार्ग पर लंबे समय तक ट्रैफिक जाम रहने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को संस्पेंड करने के भी आदेश दिए गए हैं। वहीं चारधाम यात्रा के दौरान 252 दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित कर डेंजर जोन में रखा गया है। साथ ही इन संभावित दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन विशेष पुलिस टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात किया जा रहा है। साथ ही बोर्ड और होर्डिंग्स के जरिए डेंजर जोन के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं धर्म नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश सहित कई संवेदनशील स्थानों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे चैड़ीकरण के चलते सड़क सुरक्षा व यातायात प्रभावित होना सबसे बड़ी चुनौती है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते कई जगह रास्ते संकरे व बदहाल स्थिति में हैं। जिसके चलते यात्रा को सुचारू रूप से बहाल रखना एक बड़ी समस्या है। हालांकि इसके लिए भी पुलिस बल को संवेदनशील स्थानों में तैनात कर सुरक्षित यात्रा व्यवस्था बनाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी ना निभाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave A Comment