Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



चार महीने पहले गायब हुई महिला का कंकाल चकराता से बरामद

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई महिला का कंकाल पुलिस ने चकराता से बरामद किया है। मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने बागपत निवासी आरोपी को चकराता के बैराट खाई के पास राडना डांडा से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, घटना का पता लगते ही परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। मामला इसी साल जुलाई का है। पुलिस के अनुसार, नौगांव के कुण्ड गांव की रहने वाली रानी (30) को उसका मौसा सोम देव बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत, बड़ौत, बागपत, बिहार, राजस्थान समेत तमाम शहरों में दबिश दी लेकिन पकड़ नहीं पाई। शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की टीम ने सूचना पर आरोपी को चकराता से धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि जब वह रानी को ले गया था तभी उसने रानी की हत्या कर गहरी खाई में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया। उत्तरकाशी में जब इस घटना का पता लगा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नौगांव चौकी के पास यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि मृतका की पांच वर्ष की बेटी को मुआवजा दिया जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। पुलिस कप्तान के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने जाम खोला।

Leave A Comment