Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



खराब परफॉर्मेन्स वाले विभागों को लाल रंग, जानिए ख़बर

देहरादून | सीएम मॉनिटरिंग डैश बोर्ड के जरिए अब विभिन्न विभागों के परफॉर्मेन्स की रैंकिंग भी की जाएगी। इसमें सर्विस डिलीवरी पर विशेष बल दिया गया है। नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री खुद डैशबोर्ड के माध्यम से विभागों के जन सेवाओं का अनुश्रवण करते हैं। डैशबोर्ड में हरे रंग से 75 से 100 प्रतिशत तक उत्कृष्ट परफॉर्मेन्स वाले विभागों को रखा गया है। अच्छी परफॉरमेंस वाले विभागों को पीले रंग से दर्शाया गया है। खराब परफॉर्मेन्स वाले विभागों को लाल रंग से फ्लैग किया जाएगा। मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, शुक्रवार को सचिवालय में सीएम डैशबोर्ड उत्कर्ष (उत्तराखंड अचिविंग रिजल्ट्स इन सिस्टेमेटिक एंड होलिस्टिक वे) की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख तक सभी विभाग पोर्टल पर डेटा एंट्री कर दें। 11 से 14 तक प्रमुख सचिव, सचिव स्तर पर बैठक हो जाय। मुख्य सचिव महीने में एक बार समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के स्तर से दो महीने में अनुश्रवण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग पहली तिमाही के वित्तीय और भौतिक लक्ष्य 10 मई तक  पोर्टल पर अपलोड कर दें। सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा ने बताया कि पहले चरण में 14 विभागों के 88 केपीआई(की परफॉरमेंस इंडिकेटर) बनाये गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार के 116 प्राथमिकता वाले कार्यक्रम मॉनिटरिंग के लिए रखे गए हैं। डैशबोर्ड के 42 यूजर हैं। 90 यूजर को दो दिन की ट्रेनिंग दी गई है। बैठक में दूसरे चरण के लिए 14 विभागों के 35 प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की मंजूरी दी गई। दूसरे चरण के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, आबकारी विभाग,आवास विभाग, उच्च शिक्षा, बाल विकास एवं सेवा योजन, खेल विभाग, डेयरी, तकनीकी शिक्षा, पंचायतीराज, पर्यटन, परिवहन, पशुपालन, राजस्व, उद्योग, श्रम, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के केपीआई को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रमुख सचिव  राधा रतूड़ी,  मनीषा पंवार, सचिव  राधिका झा, डाॅ.भूपेंदर कौर औलख, आरके सुधांशू,  आर.मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, डी.सेंथिल पांडियन,  अमित नेगी, अपर सचिव ज्योति नीरज खैरवाल,  आशीष श्रीवास्तव, राम विलास यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment