Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



काशीपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए रोडमैप तैयार

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि काशीपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने काशीपुर में कन्या इंटर काॅलेज बनाये जाने की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री आज नगर निगम प्रांगण में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार पूरी तरह सरकार प्रयासरत है। जिसके अंतर्गत महुआडाबरा में कन्या इंटर काॅलेज के साथ ही कन्या आई.टी.आई. भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछली आपदा में प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन हम सभी ने दृढ़ आत्म शक्ति से पुनः विकास की लंबी छलांग लगाने की तैयारी कर ली है। उन्होंने प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए शिक्षा, खेती और शिल्प जैसे हुनर पर फोकस करने पर जोर दिया। शिक्षा में गुणवत्ता समय की माँग है, इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वह शिक्षा के मामले में अपने बच्चों के सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमने काफी सुधार किया हैं आने वाले समय में उद्योगों को निरन्तर 24 घंटे विद्युत उपलब्ध करवाई जाएगी। रावत ने कहा नीति आयोग के सर्वे के अनुसार देश के छः राज्यों में हमारे प्रदेश की विकास दर 13.33 प्रतिशत है तथा हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में इस दर को 17 से 18 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को आगामी वर्ष तक मृदाकार्ड उपलब्ध करवा दिये जायेगें। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड देश के उन प्रदेशों में शामिल है जिनमें दुग्ध उत्पादकों को 4 प्रतिशत बोनस दिया जा रहा है। रावत ने कहा गन्ना किसानों के बकाये का सौ फीसदी भुगतान कर दिया गया है तथा चीनी मिल काशीपुर के किसानों के बकाये के भुगतान के लिए वह निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा बिजली पर सरचार्ज माफ कर दिया गया है, जिससे बुनकर वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। श्री रावत ने कहा कि काशीपुर में जल निकासी के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि काशीपुर की पाँच सड़कों के निर्माण कार्य कराये जायेगें। काशीपुर से बाजपुर रोड तक फ्लाईओवर बनाये जाने के लिए केन्द्रीय मंत्री से वार्ता की गई है तथा राष्ट्रीय राजमार्गो की हालत भी शीघ्र सुधारी जाएगी।

Leave A Comment