Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



करीना कपूर खान बनीं ‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया’ कैम्पेन की एम्बेसेडर

देहरादून । जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान को स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया कैम्पेन का एम्बेसेडर घोषित किया गया है। यह देशभर में चलने वाला वैक्सीनेशन और इम्युनाइजेशन कैम्पेन है। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नेटवर्क 18 के साथ मिलकर इस कैम्पेन को शुरू किया है जिसका लक्ष्य एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है जो कि बचपन में टीके लगवाने को लेकर जागरूकता फैला सके। इससे एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो पायेगा। इस कैम्पेन के बारे में अपनी बात रखते हुए, करीना कपूर खान ने कहा, ‘‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया टीकाकरण और बच्चों को स्वस्थ जीवन देने के महत्व को प्रचारित करने और परिवारों को उसके बारे में जानकारी की एक बेहतरीन पहल है। एक मां होने के नाते यह पहल मेरे दिल के बेहद करीब है, मैं अपने बच्चे को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिये टीकाकरण के महत्व को समझती हूं। अभाव और खर्च ना उठा पाने की वजह से हमारे देश में अभी भी बड़ी संख्या में नवजात बच्चों की मौतें देखी जाती हैं। अब समय आ गया है एकजुट होने और बदलाव लाने की जिम्मेदारी उठाने का। मैं आदर और नताशा पूनावाला के सीरम इंस्टीट्यूट और नेटवर्क 18 के इस सफर का हिस्सा् बनने के लिये बेहद उत्साहित हूं और साथ ही मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस कैम्पे न के माध्यम से हम हर पेरेंट को एक स्वस्थ भारत बनाने को लेकर जागरूक और प्रेरित कर पायेंगे।’’ एक साल तक चलने वाले इस कैम्पेन में हम करीना को समाज के वंचित वर्ग को वैक्सीनेशन की आवश्यकता और महत्व की हिमायत करते हुए देखेंगे। वैक्सीनेशन जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। हाल के दिनों में भारत ने बचाव से सफलतापूर्वक पोलियो और स्मॉल पॉक्स का पूरी तरह से उन्मूलन कर दिया है। एक राष्ट्र के तौर पर अन्य् बीमारियों को लेकर भी ऐसा करना जरूरी है। हालांकि, अभी भी भारत में बच्चों की जानें जा रही हैं और भावी मांओं को खसरा, डिप्थेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिये टीके लगवाने होंगे। इसके साथ ही, बचाव वाली सोच के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा संख्यो में बिना टीकाकरण (56 प्रतिशत) और अपूर्ण टीकाकरण वाले बच्चे (32 प्रतिशत ) हैं। इस कैम्पेन के बारे में अपनी बात रखते हुए, आदर पूनावाला, सीईओ, सीरम इंस्टीखट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा, ‘‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया भारत में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

Leave A Comment