Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन निर्माण से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरीः मुख्यमंत्री

ऋषिकेश | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुनि की रेती ऋषिकेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन जानकी सेतु, रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन परियोजना एवं नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुनि की रेती ऋषिकेश में बनाए जा रहे जानकी झूलापुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जानकी झूलापुल का निर्माण समयबद्धता से किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुम्भ से पूर्व इस पुल का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से 2021 में होने वाले कुंभ मेले में बहुत सहायता मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस झूलापुल का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जानकी सेतु का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस झूलापुल की चैड़ाई भी बढ़ाई गई है। इस पुल का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन निर्माण से लोगों की वर्षों पुरानी मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करने का जो संकल्प लिया है वह निश्चित रूप से पूरा होगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के बीच रेल लाईन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि चारधाम सम्पर्क के फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य प्रगति पर है। इससे राज्य में पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों का आवागमन बढ़ने के साथ ही उन्हें सुविधा भी होगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास की राह भी प्रशस्त होगी। इस योजना के पूर्ण होने से उत्तराखण्ड के पर्यटन में बहुत बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ऋषिकेश इन्टरसेप्शन एण्ड डायवर्जन एवं एस0टी0पी0 योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से शहर की बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण सीवेज समस्याओं से निजात मिलेगी। इस अवसर पर बताया गया कि लक्कड़ घाट पर 26 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट के कार्यो की प्रगति 25 है, जिसके कार्य माह अगस्त 2019 में पूर्ण हो जाएंगे। राइजिंग मेन का कार्य भी प्रगति पर है, 1.5 किमी में से 600 मीटर राइजिंग मेन बिछाई जा चुकी है। 13.5 किमी लंबी ग्रेविटी सीवर में से 200 मीटर लाइन बिछाई जा चुकी है। सीवेज पंपिंग स्टेशन का कार्य माह अगस्त 2019 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगांई, मुख्य सचिव उत्पल कुमार, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली एवं सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment