Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



उत्तराखंड सैन्यधाम और विद्याधाम भी : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

देहरादून | राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम ‘‘भारत भारती   उत्सव‘‘ में भारत की सांस्कृतिक एकता के विविध रंग देखने को मिले।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउन्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम ‘‘भारत भारती उत्सव‘‘ में भारत की सांस्कृतिक एकता के विविध रंग देखने को मिले। देहरादून के शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे लगभग सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड से उनका हमेशा भावनात्मक लगाव रहा है। जब उत्तराखण्ड का निर्माण हुआ था वे ही संयुक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। बड़ी खुशी की बात है कि उत्तराखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य ने राष्ट्रीय स्तर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उत्तराखण्ड 20 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। यह ऐसी अवस्था होती है जब सब कुछ कर गुजरने की ललक होती है, साथ ही जोखिम भी उठाने का भाव होता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भारत की देवभूमि है। पूरी दुनिया में इसे सम्मान प्राप्त है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि यहां का हर गांव सैन्यधाम है। उत्तराखण्ड की शिक्षण संस्थानों मं देश भर के छात्र-छात्राएं पढ़न आते हैं। इसे देश का विद्याधाम भी कहा जा सकता है। यहां के शिक्षण संस्थान लघु भारत का रूप हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां संस्कृति एक-दूसरे को जोड़ती है। सच्चे मायनों में राष्ट्र की संज्ञा, भारत को ही दी जा सकती है क्योंकि यही एक ऐसा देश है जिसने अपनी सांस्कृतिक पहचान सदियों से बनाए रखी है। यहां की विविधता में एकता अद्भुत है। भारत की सांस्कृतिक पहचान है यहां की उदारता, सहिष्णुता, समरसता, वीरता, सामर्थ्य, सर्वधर्म समभाव। दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाला राष्ट्र भारत ही है। कवि इकबाल ने ठीक ही कहा था ‘यूनान मिस्त्र रोमां मिट गए जहां से, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।’ भारत प्राचीन काल से ही समृद्ध राष्ट्र था। भारतीय सभ्यता ज्ञान विज्ञान, वाणिज्य व्यापार और कला में कहीं आगे थी। हमारे प्राचीन सांस्कृतिक मूल्यों को ताकत देने का काम हमारा नौजवान ही कर सकता है। देश व समाज में सकारात्मक परिवर्तन युवाओं से ही सम्भव है। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 5 ट्रिलियन इकोनोमी का हमारा लक्ष्य है। इसमें युवाओं क सहयोग से ही किया जा सकता है। रक्षा मंत्री ने कारगिल लड़ाई में शहीद विक्रम बत्रा का स्मरण करते हुए कहा कि हम सभी में उनके जैसा जज्बा होना चाहिए। आज स्टैंड अप, स्किल इण्डिया और स्टार्ट अप के माध्यम से युवा देश की प्रगति में योगदान कर रहा है। हमें स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

रैबार, सैनिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, फिल्म कान्क्लेव में प्राप्त सुझावों को अमल में लाया जाएगा : सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य आंदोलन के शहीदों का स्मरण करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रदेश के लिए भी और देश के लिए भी। आज तमाम समस्याओं का निवारण हो रहा है। राज्य स्थापना सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरकार युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, अप्रवासी उत्तराखण्डियों का सहयोग लेना चाहती है। रैबार, सैनिक सम्मेलन, महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, फिल्म कान्क्लेव में प्राप्त सुझावों को अमल में लाया जाएगा।  ‘‘भारत भारती उत्सव‘‘ में भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले है। यहां से सांस्कृतिक एकता का संदेश गया है। 

Leave A Comment