उत्तराखंड सरकार : लापता जवान राजेंद्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेषकार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष खेमसिंह पाल ने शनिवार को 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनके परिवार की कुशल क्षेम पूछी। विशेषकार्याधिकारी श्री पंवार ने लापता जवान हवलदार राजेन्द्र सिंह की पत्नी को आर्थिक सहायता का चैक देते हुए कहा कि सरकार हवलदार राजेंद्र सिंह के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 11 फरवरी को देहरादून स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल क्षेम पूछने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने हवलदार राजेन्द्र सिंह की पत्नी को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि रक्षामंत्री से मुलाकात करते हुए उनके समक्ष इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था। उन्होंने कहा कि हवलदार राजेन्द्र सिंह के वेतन को पुनः शुरू किए जाने का भी अनुरोध किया गया था।
खबरे और भी …
दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को सीएम ने दी 5 लाख रु की आर्थिक सहायता
देहरादून । दिल्ली दंगे में दिवंगत हुए पौड़ी निवासी दिलवर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैंण के ग्राम रोखड़ा निवासी स्व. दिलवर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दिलवर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री दिलवर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्रदान की है।