Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड : भाजपा के दो विधायकों धन सिंह नेगी व राजकुमार ठुकराल ने छोड़ी पार्टी

 

देहरादून। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों ने धन सिंह नेगी और राजकुमार ठुकराल ने भाजपा छोड़ दी है। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, जबकि रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस उन्हें टिहरी से चुनाव मैदान में उतारेगी। टिहरी से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद धन सिंह नेगी ने कांग्रेस ज्वाइन की। किशोर उपाध्याय को भाजपा ने टिहरी सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है। रुद्रपुर से टिकट कटने से नाराज विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को भाजपा की सूची जारी हुई थी, जिसमें सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल का टिकट कट गया था। रुद्रपुर सीट पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उनका टिकट फाइनल किया है। टिकट की घोषणा होने के बाद से विधायक राजकुमार ठुकराल का फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। रुद्रपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा व सिटिंग विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच टिकट को लेकर खींचतान चल रही थी। दोनों ही नेता लंबे समय तक दिल्ली पहुंचकर टिकट के लिए प्रयासरत थे।
गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी ने भाजपा के टिहरी प्रत्याशी और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर संगीन आरोप लगाया है। धन सिंह का आरोप है कि किशोर ने टिहरी सीट का टिकट करोड़ों रुपए में खरीदा है। वहीं किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने बुधवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें टिहरी सीट पर प्रत्याशी घोषित किया।

Leave A Comment