Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



उत्तराखंड : नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाना प्रगति रिपोर्ट

 

UK

देहरादून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रगति (प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाईमली इंप्लीमेंटेशन) की समीक्षा की। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने बताया कि सुगम्य भारत अभियान के अंतर्गत 1.13 करोड़ रुपए भारत सरकार से स्वीकृत हुए थे। इसमें से 32.71 लाख रुपए के तीन भवनों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया। जिला अस्पताल पिथौरागढ़, स्टेट कमिश्नर देहरादून और विकास भवन रुद्रपुर के भवनों को दिव्यांगजनों की सुरक्षा के अनुकूल बनाये गये हैं। राजाजी नेशनल पार्क ऑफिस, विश्वकर्मा भवन सचिवालय, सुभाष चंद्र बोस भवन(मुख्य सचिव भवन) को सिप्डा(स्कीम फॉर इंप्लीमेंटेशन ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी एक्ट) के अनुरूप बनाया जाना है। मुख्य सचिव रामास्वामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि 10 प्रतिशत सरकारी सार्वजनिक बसों और 5 प्रमुख बस स्टेशनों को 1 दिसंबर तक दिव्यांगजनों के अनुकूल बना दिया जाएगा। हाइड्रोलिक रैम्प और सुविधाजनक शौचालय भी बस स्टेशनों पर बनाए जाएंगे। बताया कि राज्य सरकार की 101 वेबसाइट में से 91 वेबसाइट को केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया है। एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए, दिव्यांगजनों के लिए पाठ्यपुस्तक में प्रेरणास्पद पाठ विकसित किए हैं। एन.आई.वी.एच. के सहयोग से दृष्टि बाधित और अल्प दृष्टि बाधित बच्चों के लिए बड़े फॉन्ट में ब्रेल में पाठ्यपुस्तक विकसित किये गये है। 28,000 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। दिव्यांगजन छात्रों के अनुकूल शिक्षा देने के लिए 528 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य सचिव ने बताया कि बेस लाइन सर्वे 2012 के अनुसार 711 दिव्यांगजन ग्रामीण घरों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुविधाजनक टॉयलेट बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 804 टॉयलेट बनाए गए हैं। इनमें से 293 टॉयलेट दिव्यांगजनों के अनुकूल है। बैठक में सचिव कृषि डी.सेंथिल पांडियन, सचिव शहरी विकास राधिका झा, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment