Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



आने वाली पीढ़ियों के लिये रिस्पना को बचाने का प्रयास : सीएम

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण हेतु गड्ढ़ा खुदान कार्य का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने राजपुर के निकट कैरवान गांव, तपोभूमि तथा मोथरोवाला-दौड़वाला में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर लोगों का मनोबल बढाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि रिस्पना और कोसी नदियों के पुनर्जीवीकरण का अभियान सिर्फ इन दो नदियों तक नहीं वरन पूरे प्रदेश तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि यदि पूरे राज्य के युवा यह सोच लें कि अपने क्षेत्र की नदियों, गाड गदेरों को बचाना है तो यह काम आसान हो जायेगा। रिस्पना, कोसी को बचाने का अभियान सरकारी आयोजन नही है, इसे समाज का कार्यक्रम बनाना होगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि जिस प्रकार छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों ने भागीदारी की है, इससे उनका उत्साह बढा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बनेगा। रिस्पना और बिन्दाल जैसी नदियों का स्वरूप पहले जैसा होगा जब इसमें स्वच्छ जलधारा बहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना को बचाने का प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिये है। सरकार के पास प्लान ’ए’, प्लान ’बी’ व प्लान ’सी’ सब तैयार है, बस जरूरत है स्वतःस्पूर्त जन भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि शहर में कुछ ऐसे मीटिंग प्वाइंट बनाने पर विचार किया जाय, जहां पर लोग वृक्षारोपण कार्य के लिये एकत्र हों। उन प्वाइंट्स से लोगों को वृक्षारोपण तक ले जाने के लिये वाहनों की व्यवस्था की जा सकती है। जिलाधिकारी देहरादून  एस.ए.मुरूगेशन ने बताया कि मिशन ऋषिपर्णा के अन्तर्गत लंढौर शिखर फाॅल से मोथरोवाला-दौड़वाला के क्षेत्र तक लगभग 2.5 लाख गड्ढ़े खोदने का लक्ष्य है। इस कार्य के लिये कैरवान गांव, शिखर फाॅल से राजपुर हेड (काठबंगला) तथा नारी निकेतन मोथरोवाला-दौड़वाला-संगम क्षेत्र सेक्शन में 39 ब्लाॅक निर्धारित किये गये हैं। प्रत्येक ब्लाॅक में शनिवार को कम से कम 250 गड्ढ़े का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में सरकारी व गैर सरकारी 40 से अधिक संगठनों तथा 8 से 10 हजार तक स्वयं सेवकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन ने भागीदारी की है। गड्ढ़े खोदने के लिये उपकरण प्रशासन द्वारा मुहैया कराये गये। कैरवान गांव में आयोजित कार्यक्रम में गड्ढ़ों के लिये उपकरण एम.डी.डी.ए. द्वारा दिये गये। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में आई.टी.बी.पी., वन विभाग, ईको टास्क फोर्स, यूसर्क, मैड, सिविल डिफेन्स, स्कालर्स होम एलुमिनी एशोसिएशन, सेन्ट जार्ज स्कूल, राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज कारगी, परमार्थ निकेतन सहित बडी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने प्रतिभाग किया। जुलाई माह में इन गड्ढ़ों में वृक्षारोपण का कार्य होगा। डी.एम. ने बताया कि कुल लगाये जाने वाले पेड़ों में 30 प्रतिशत फल वाले वृक्ष होंगे। इस अवसर पर विधायक  गणेश जोशी,  विनोद चमोली, परमार्थ निकेतन ऋषिकेशक के स्वामी चिदानन्द मुनि, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, सचिव पेयजल  अरविंद सिंह ह्यांकी, वीसी एम.डी.डी.ए.  आशीष श्रीवास्तव, प्रमुख वन संरक्षक  जयराज उपस्थित थे।

Leave A Comment