Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



अच्छे लोग राजनीति में जरूर आए : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने को डीबीएस पीजी काॅलेज देहरादून में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 121वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी उद्घाटन किया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रंद्धाजंलि देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नेताजी ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दूंगा परन्तु आज खून की आवश्यकता नहीं है। आज जरूरत है भ्रष्ट्राचार का समूल नाश किया जाय। यह नौजवानों का समय है। भ्रष्ट्राचार को समाप्त करने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है। हमें वैध तथा अवैध में फैसला करना होगा। भटकाव की स्थिति से बाहर निकल कर क्या सही है तथा क्या गलत है का निर्णय करते हुए सच का रास्ता अपनाना होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आजाद हिन्द सेना के सिपाही एम0 सिंह को सम्मानित किया गया।

युवाओ को राजनीति में भाग लेने का आहवाहन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राजनीति में प्रदूषण का कारण है कि अच्छे लोगों का राजनीति से दूर रहना। यदि अच्छे लोग सब जगह नही आयेगे तो कोई ओर वहां आ जायेगा। काॅलेज की राजनीति व चुनावों से भी लोकतंत्र को सही दिशा मिल सकती है।

नौकरी की मानसिकता से बाहर सोचे
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नौजवानों को सिर्फ नौकरी की मानसिकता से बाहर सोचने की जरूरत हैं। युवा उद्यमशीलता को अपनाये व उद्यमी बने। सरकार द्वारा स्टैण्डअप इण्डिया-स्टार्टअप इण्डिया, स्किल डेवलपमेन्ट प्रोग्राम, एमएसएमई नीति द्वारा युवाओं को उद्यमशीलता की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भ्रष्ट्राचार को समाप्त करने में युवाओ की भूमिका
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भ्रष्ट्राचार का सबसे अधिक नुकसान समाज के निर्धन वर्ग तथा भावी पीढ़ी को उठाना पड़ता है। हमारे नई पीढ़ी ही भ्रष्ट्राचार को जड़ से समाप्त करने की सरकार की मुहिम को सफल बना सकती हैं। अभी तक सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार के मामलों में 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज ही उन्हें टैक्स चोरी की शिकायत से सम्बन्धित एक मैसेज मिला। त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए तथा जांच में लगभग 60 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी गई।

आत्महत्या के प्रयास कायरतापूर्ण
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में आत्महत्या जैसी दुष्प्रवृतियों को बढ़ावा नही दिया जाना चाहिये। अभी तक लगभग 11 लोगों द्वारा आत्महत्या करने की धमकियां प्राप्त हुई है। राजनीतिक कारणों से आत्महत्या के प्रयासों का खुलेआम समर्थन अत्यधिक निन्दनीय है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पूछा कि क्या आत्महत्या करने वालों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। छात्र-छात्राओं ने एकस्वर में कहा कि आत्महत्या जैसी दुष्प्रवृतियों हेतु बिलकुल भी किसी भी प्रकार आर्थिक मदद सरकारी खजाने से नहीं दी जानी चाहिए

Leave A Comment