नोटबंदी का फैसला नहीं होगा वापस: जेटली
नई दिल्ली। वित्त मंत्राी अरूण जेटली ने कहा है कि नोटबंदी का फैसला सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाएगा। जबकि आने वाले दिनों में यह दुनिया का सबसे बड़ा करंसी बदलाव का अभियान बन जाएगा। पिछले सात दिनों में बैंकों ने बहुत अच्घ्छा काम किया है। नई करंसी तेजी से बैंकों तक पहुंचाई जा रही है। जल्द ही एटीएम की समस्याएं भी दूर की जाएंगी। यह मुहिम ठीक चल रही है लेकिन कांग्रेस इसमें बाध डाल रही है, जबकि यह ऐसा मसला है जिसमें सभी को समर्थन देना चाहिए। बैंक कर्मचारी लगातार घंटों काम कर रहे हैं, लोगों की सहायता कर रहे हैं। सरकार ने काले धन के खिलाफ जो ये अभियान छेड़ा है, उसे रोकने के लिए कांग्रेस का क्या स्वार्थ हो सकता है।