Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



सतपाल प्रधानमंत्री से मिल टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन बनवाने की मांग

BJP

नई दिल्ली/देहरादून। सदस्य भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सतपाल महाराज एवं अमृता रावत पूर्व काबीना मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे टनकपुर-बागेश्वर रेल लाईन के निर्माण की मांग की। उन्होेंने उनसे यह भी कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाईन का निर्माण भी शीघ्रता से करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाईन पर्यटन ही नहीं अपितु सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। चीन से लगती सीमा पर सैनिकों को रसद एवं अन्य सामान की आपूर्ति के लिए भी यह लाईन महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से धार्मिक सर्किट भी बढ़ेगा। कश्मीर से कन्याकुमारी एवं कच्छ से सिक्किम तक सभी लोग चार धाम की यात्रा आरामदायक ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अमृतोत्सव पर अन्तयोदय एक्सप्रेस नाम से ट्रेन चलाने का भी किया। उन्होंने श्री मोदी से यह भी कहा कि देश के हर पैट्रोल पंप पर इण्डियन व वेस्टर्न टाॅयलेट्स बनवाये जाने चाहिए जिससे लोगो को उनका लाभ मिल सके इस पर उन्होंने सकारात्मक रूख दिखाया। उन्होंने उनसे यह भी अनुरोध किया कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पर डाक टिकट जारी होना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह प्रोटीन से भरपूर खाद्यान्न किनवा भारत में लायें इससे भारत से कुपोषण दूर होगा। उन्होंने कहा कि लामा, अलपाका, वेक्यूना जानवरो का भारत में पालन होना चाहिए इससे आर्थिकी तो बढ़ेगी ही साथ ही ऊंचाई पर तैनात हमारे सैनिकों के लिए गर्म जुराबे, मफलर, टोपी एवं जैकेट उपलब्ध होंगी जिससे ठण्ड से उनका बचाव होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री से कहा गया कि माॅरीशस योगा एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय पर डाक टिकट जारी करने को तैयार है वह उनसे वार्ता कर इसे करवायें। प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को उन्होंने सकारात्मक बताया।

Leave A Comment