Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



सकारात्मक समाचारों व घटनाओं को भी प्रमुखता दें मीडिया: सुरेश

uk

देहरादून | पीआरएसआई देहरादून चैप्टर तथा आई.एम.सी. उत्तराखंड चैप्टर द्वारा रविवार को रोल आॅफ मीडिया इन गुड गवर्नेंस विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के०जी० सुरेश, महानिदेशक भारतीय जन संचार संस्थान जेएनयू नई दिल्ली थे। ई.सी.रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथियों द्वारा दीप उज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सुरेश ने कहा कि सशक्त एवं प्रभावी मीडिया के लिए जागरूक पाठक की जरूरत है। मीडिया की भूमिका आज सबसे अहम हो गई है। समाज को दिशा देने में मीडिया की मुख्य भूमिका है। मीडिया को केवल नकारात्मक समाचार ही प्रकाशित नही करने चाहिए, बल्कि सकारात्मक समाचारों एवं घटनाओ को भी प्रमुखता से स्थान देना होगा, ताकि समाज में एक संतुलन बना रहे। मीडिया को स्व. नियंत्रण की दिशा में भी सोचना होगा। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता समाज, देश और राज्य के लिए ही नही, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी नुकसादनदायक है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ए.डी.जी. सतर्कता अशोक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में जो निर्णय लिये जाते है, वह मीडिया के माध्यम से जनता तक सकारात्मक रूप में पहुंचे, तभी उनकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया का अहम योगदान है। किसी भी विषय पर जनसाधारण के दृष्टिकोण को बनाने में मीडिया की अहम भूमिका है। आई.एम.सी. उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि समय के साथ-साथ मीडिया की भूमिका बदलती जा रही है। मीडिया का प्रमुख कार्य आम जनसाधारणको जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी और जनता के बीच सामंजस्य बनाये रखने में मीडिया का अहम योगदान है। मीडिया जनता की बात को सरकर तक पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया कब्युनिकेटर का काम करता है। इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था भारत सरकार और राज्य सरकार में जनसंपर्क के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों का एक समूह है। कार्यक्रम में आई.एम.सी.उत्तराखंड चैप्टर के सचिव रजनीश जुयाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने आई.एम.सी. के उदेश्यो के बारे बताया। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर नितिन उपाध्याय द्वारा किया गया। जबकि पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय द्वारा मुख्य वक्ता के.जी.सुरेश को स्मृति चिन्ह् भेंट किया गया। कार्यक्रम में में कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, अमित पोखरियाल, डी.पी.उनियाल, वैभव गोयल, हेमप्रकाश , सुशील सती आदि उपास्थित थे।

Leave A Comment