Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



जाति-पंथ के दायरे में नहीं बंधे थे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकरः राजनाथ सिंह

Rajnath

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर किसी जाति या पंथ के दायरे में नहीं बंधे थे और उनके विचारों के आधार पर ही आज देश के कई बड़े प्रतिष्ठान काम कर रहे हैं। ये बातें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ में भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति के भवन में अंबेडकर डाक्यूमेंटेशन एंड रिसर्च सेंटर के साथ ही पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए कहीं। इस मौके पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि बाबा साहेब प्रखर राष्ट्रवादी थे और केन्द्र सरकार उनसे जुड़े स्थलों का पंचतीर्थ की तर्ज पर विकास कर रही है जिसके लिए करोड़ों की योजनाएं प्रस्तावित हैं। अंबेडकर डाक्यूमेंटेशन एंड रिसर्च सेंटर और पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। इसलिए उनकी 125वीं जयंती देशभर में धूम-धाम से मनाई गई जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल विशेष रुचि ली, बल्कि आयोजन समिति की अध्यक्षता भी स्वीकार की। गृह मंत्री ने कहा कि लोग बाबा साहेब के संविधान बनाने में योगदान को तो याद रखते हैं, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में उनके योगदान पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। आज देश में जो भी प्रमुख संस्थाएं हैं, चाहे वह भारतीय रिजर्व बैंक हो, सिंचाई और जल संरक्षण के संस्थान हों, दामोदर, सोन वैली प्रोजेक्ट या फिर हीराकुंड प्रोजेक्ट हो या फिर फाइनेंस कमीशन ऑफ इंडिया हो और इंश्योरेंस एक्ट हो, इन सबके पीछे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का ही विचार था। उन्होंने देश के संविधान में मूल अधिकार नामक ऐसी व्यवस्था दी जो संविधान के फेफड़े की तरह है जिसके न होने पर आपातकाल में देश का दम घुटने लगा था। इस अवसर पर उन्होंने याद दिलाया कि बाबा साहेब ने जिन भगवान बुद्ध से प्रेरणा ली थी उनकी मूर्तियों को बामियान में तालिबान द्वारा तोड़े जाने पर उनकी सरकार ने कुशीनगर में उससे बड़ी मूर्ति बनाने का ऐलान किया था। आज केन्द्र सरकार 200 करोड़ की लागत से अंबेडकर का इंटरनेशनल सेंटर बनाने जा रही है।

Leave A Comment