Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



बागियों के जाने से नहीं पडे़गा फर्कः किशोर

uk

देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि बागी विधायकों के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस उत्तराखण्ड में बेहद मजबूत स्थिति में है और वह निरंतर लोगों के बीच लोकप्रिय होती जा रही है। भाजपा के इस कृत्य से कांगे्रस को लाभ होगा, क्योंकि जनता के बीच भाजपा की छवि बेहद खराब हो चुकी है। कल तक वह जिन विधायकों पर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त बता रही थी आज उसने उनको गले लगाकर जनता के साथ छल करने का काम किया है। राजीव भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल न होने का पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांगे्रस उत्तराखण्ड में निरंतर मजबूत होती जा रही है और कांग्रेस सरकार जनहित की नीतियों को प्राथमिकता के साथ लागू करने का प्रयास कर रही है। इससे कांग्रेस की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में कांग्रेस आगामी विस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार बागी विधायकों को आत्मसात करने का काम किया है उससे उसकी मंशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, इन विधायकों पर भाजपा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से नहीं चूकती थी, लेकिन अब वह उनके साथ खड़ी है। इससे जनता के बीच भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। ऐसे में भाजपा को जनता के सवालों का जबाव देना भारी पड़ जाएगा। भाजपा जिन विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत पर आरोप लगाती थी, आज वही उसके हमजोली बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बागियों को रात के अंधेरे में चोरों की तरह पार्टी ज्वाइन कराई। भाजपा के इस कृत्य से कांगे्रस को लाभ होगा और उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। राज्य में कांगे्रस की सरकार को गिराने के लिए अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने तमाम कोशिशें की, लेकिन कोर्ट के निर्णय ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा दल बदल को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ऐसा लगता है कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सिद्वांतों से भटक गई है। वह दलबदल के घोर विरोधी थे और इसी कारण उनके शासनकाल में दलबदल कानून को अधिक सख्त किया गया था। परंतु वर्तमान में भाजपा दल बदल को बढ़ाने के साथ विधायकों की खरीद फरोख्त का ताना बाना भी बुन रही है। भाजपा ने जिस प्रकार कांग्रेस के साथ व्यवहार किया है वैसा ही अब भाजपा के साथ होगा और जनता भाजपा को माकूल जबाव देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की लोकतंत्र विरोधी मुहिम की पोल जनता के सामने खोलेगी और इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। राज्य भर में लोगों के बीच जाकर कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने का काम करेंगें

Leave A Comment