Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



गोलगप्पे बेचने वाला बना स्टार खिलाड़ी, जानिए खबर

भदोही | उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के यश की गाथा पूरे देश में चर्चा का विषय है। 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स व मुम्बई इंडियंस के मैच में राजस्थान से जुड़े यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में शतक पूरा किया, जहां 62 गेंदों पर 124 रन की धमाकेदार पारी खेली। आईपीएल में शतक मारने वाले यशस्वी जायसवाल की कहानी संघर्षों से भरी हुई है। 11 साल की उम्र में वो मुम्बई पहुंच गए थे, जहां पर उन्होंने खूब मेहनत की। खर्च को पूरा करने के लिए यशस्वी ने गोलगप्पे भी बेचे थे। 28 दिसंबर 2001 को यशस्वी जायसवाल का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम भूपेंद्र कुमार जायसवाल है। उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल अपने स्थानीय गांव भदोही में हार्डवेयर की एक छोटी सी दुकान के मालिक हैं। वह छह भाई-बहनों में चौथा पुत्र थे। 11 साल की उम्र में क्रिकेटर बनने की धुन उनपर सवार हो गई थी। जिसके बाद वह घर छोड़कर मुंबई चले गए। मुंबई पहुंचने के बाद कुछ दिनों तक यशस्वी अपने चाचा के घर पर रहे। यशस्वी जायसवाल को पिता के द्वारा पैसा दिया जाता था, लेकिन जरूरतें पूरी न होने पर यशस्वी ने गोलगप्पे बेचे। जिस ग्राउंड पर वे दिन भर खेला करते थे, शाम को उसी ग्राउंड के सामने वह गोलगप्पे बेचा करते थे। इसके साथ ही उन्होंने डेरी पर भी काम किया। डेयरी के काम से निकाल दिए जाने के बाद यशस्वी ने टेंट में काम किया। अच्छा खेलने की शर्त पर यशस्वी को टेंट में ही रहने की जगह मिली। इन तमाम संघर्षों में तपने के बाद आखिरकार यशस्वी जायसवाल एक स्टार खिलाड़ी बन गए हैं। वर्तमान में वह भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके है |

Leave A Comment