Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



कहासुनी के बाद बीच बाजार में युवक पर टूट पड़े मंत्री और उनका स्टाफ

 

ऋषिकेश। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की एक कार्यक्रम से लौटते वक्‍त रास्‍ते में युवक से कहासुनी हो गई। इस पर मंत्री सुरक्षा कर्मी ने युवक की पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख मंत्री और उनके अन्‍य स्‍टाफ ने भी युवक को पीट डाला। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि युवक उनकी गाड़ी के समीप आकर  भद्दे इशारे कर रहा था। विरोध करने पर युवक ने उन पर हमला कर दिया।  युवक ने उनका कुर्ता फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि, यह  मंत्री पर नहीं बल्कि सिस्टम पर हमला है।।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे श्री भरत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट के समीप एक युवक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक जाम होने के कारण मंत्री की गाड़ी वहीं रुक गई। इस दौरान युवक शिवाजी नगर ऋषिकेश निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके एक साथी से मंत्री अग्रवाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद मंत्री और उसके अन्य स्टाफ के लोग ने युवक की सड़क पर ही धुनाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कैबिनेट मंत्री इसके बाद परमार्थ निकेतन में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बातचीत में मंत्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह नेगी उनकी गाड़ी के समीप आकर भद्दे इशारे कर रहा था। जिसका उन्होंने प्रतिवाद किया, जिस पर युवक ने उन पर हमला कर दिया। उनका कुर्ता फाड़ दिया, कुर्ते की जेब में जो भी सामान पैसे आदि थे वह गायब है। उन्होंने कहा कि मामले में युवक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह एक मंत्री पर नहीं बल्कि सिस्टम पर हमला है। युवक से पुलिस कोतवाली में पूछताछ कर रही है। उधर युवक के समर्थन में उनके सहयोगी कोतवाली में जुट रहे हैं।

Leave A Comment