Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड : 50 हजार रूपये का ईनामी गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून। देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। हत्या व गैंगरेप में वाँछित व 06 वर्षों से फरार 50 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब 02 किमी आगे चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था, जिसका चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए हत्या की आशंका प्रकट की गयी थी। पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु किये गये प्रयासों से शव की पहचान पुरोला उत्तरकाशी निवासी बालिका के रूप में हुई थी। इस सम्बन्ध में 15 जुलाई 2017 को कोतवाली मसूरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी तथा उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया गया था। जिसके आधार पर विवेचना में कुछ धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए घटना के बाद प्रकाश में आये फरार 9 अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। जिनमें अब तक 08 अभियुक्तों को भिन्न-2 स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। शेष एक अभियुक्त जयकरण भगत पुत्र राम लक्ष्मण भगत बहुत प्रयासों के बाद भी अपनी गिरफ्तारी से बचा हुआ था और उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था। अभियुक्त जयकरण लगातार फरार चल रहा था। जिनके विरुद्ध पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार का पुरुस्कार घोषित किया गया था। वर्तमान में पुलिस महानिदेशक द्वारा गम्भीर अपराधों में पुरुस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान गतिमान है। जिसके अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आदेश/निर्देश प्रदत्त किये गये थे। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा टीम गठित की गयी। उक्त गठित टीम द्वारा अभियुक्त जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के मस्कन सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। मुखबिर मामूर किये गये। गुरुवार को वांछित ईनामी अभियुक्त जयकरण भगत उपरोक्त को उक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून की सीमा से सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Leave A Comment