Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



जोशीमठ व्यापार संघ व होटल कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिला

 

देहरादून। जोशीमठ के व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्य कर रही है और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपदा के कारण जोशीमठ का व्यापार व होटल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आगामी अप्रैल माह में यात्रा सीजन शुरू होने वाला है। वर्तमान में आपदा के कारण जोशीमठ में किसी भी प्रकार के निर्माण व मरम्मत के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लिहाजा, यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्हें अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल इत्यादि की मरम्मत, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। ताकि यात्राकाल में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यापारी नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत के उपायों के अलावा  हेलंग बाइपास के निर्माण पर पुनर्विचार के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
इस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता को तत्पर है। वे स्वयं प्रतिदिन जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से आगामी यात्रा के मद्देनजर सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपील भी की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, जोशीमठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, तहसील अध्यक्ष अमित सती, लालमणि सेमवाल आदि शामिल थे।

Leave A Comment