Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



गुजरात में मच्छु नदी पर बना पुल टूटने से मरने वालों की संख्या पहुँची 135 से अधिक लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन

 

मोरबी। गुजरात के मोरबी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मच्छु नदी पर बना पुल टूट गया, जिसमें 135  से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मच्छु नदी पर बने इस पुल का इतिहास काफी पुराना है। यह ठीक उसी तरह का पुल है, जैसा उत्तराखंड में गंगा नदी पर बना राम और लक्ष्मण झूला है। दोनों ही पुल सस्पेंशन वाले हैं, जिसकी वजह से उस पर चलने से वे ऊपर-नीचे की ओर हिलते हैं। मोरबी पुल भी कुछ इसी तरह का था, जिसकी वजह से वहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट घूमने आते थे। रविवार शाम को जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय भी पुल पर लगभग 400-500 लोग मौजूद थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी का भार पुल सहन नहीं कर सका और बीच से टूटकर नदी में समा गया। गुजरात के टूरिस्ट प्लेसेस में शामिल इस पुल का इतिहास काफी पुराना है। इसका निर्माण 1887 के आसपास करवाया गया था। समय-समय पर पुल की मरम्मत भी की जाती थी। पिछले कुछ समय से इसे मरम्मत करने के लिए बंद रखा गया था, जिसके बाद पांच दिन पहले ही दोबारा खोला गया। दिवाली की छुट्टियां होने के चलते पुल पर घूमने आने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई थी। 1.25 मीटर चौड़ा और 230 मीटर लंबा यह पुल दरबारगढ़ पैलेस और लखधीरजी इंजीनियरिंग कॉलेज को आपस में जोड़ता है। यह ब्रिटिश शासनकाल की बेहतरीन इंजीनियरिंग का भी नमूना रहा है। गुजरात के राजकोट से 64 किलोमीटर की दूरी पर मोरबी का यह पुल स्थित है। इसे देखकर टूरिस्ट को विक्टोरियन लंदन की याद भी आती है। इस पुल का निर्माण मोरबी को अलग पहचान देने के उद्देश्य से किया गया था, जोकि यूरोप में उपलब्ध सबसे बेहतरीन तकनीक के जरिए बनाया गया था। मोरबी के पूर्व शासक सर वाघजी ने इसका निर्माण करवाया था। वहीं, पुल पर हुए हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई लोग पुल पर उछलते और भागते हुए नजर आ रहे हैं। मोरबी में मच्छु नदी पर बने इस पुल पर रविवार शाम को 400 से 500 लोग मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होने के चलते केबल का पुल टूटकर नदी में गिर गया। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। गुजरात सरकार ने हादसे की जांच करने की जिम्मेदारी एसआईटी को दी है। पुलिस-प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान हुआ है।

Leave A Comment