Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



आदर्श जिला बनाया जायेगा चम्पावत : सीएम धामी

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत स्थित श्री घटोत्कच मंदिर में आयोजित घटोत्कच महोत्सव में प्रतिभाग कर घटोत्कच मंदिर में घटकू महाराज की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की इस पावन भूमि, घटकू महाराज के आशीर्वाद से तथा यहां की देवतुल्य जनता ने उप चुनाव में रिकॉर्ड मतों से उन्हें विजयी बनाकर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मानस खण्ड सहित विभिन्न ग्रंथों में चंपावत एक विशिष्ट आध्यात्मिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, यहां अनेक देवी देवता विराजमान हैं जो हमारी हमेशा रक्षा करते है। उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ ही पूरे प्रदेश में विभिन्न मेले, महोत्सव मनाए जाते हैं जो पहाड़ की मूल संस्कृति को जीवित रखते हैं और इसी कारण से हमारा यह परिवेश पूरे देश में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने हेतु विकास के दृष्टिगत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास के प्रति संकल्पित, और मन, वचन, कर्म से हर प्रकार से क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणाएं की गई ’जिसमें घटोत्कच मदिर की चहार दिवारी एवं दो कक्षों का निर्माण, मंदिर का कुमाऊँ शैली में सौन्दर्यीकरण, घटोत्कच मंदिर स्थल को सौंझ हिडिम्बा मंदिर होते हुए गौड़ी सड़क तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, घटोत्कच मंदिर से झाली-माली मंदिर तक 1700 मीटर सड़क का डामरीकरण, हिडिम्बा मन्दिर के निकट खेल मैदान का निर्माण, घटोत्कच मंदिर गेट से कैप्टन बिंदु सिंह के घर तक अवशेष सीसी मार्ग का निर्माण के साथ ही तहसीलों को राजस्व कार्यों के संपादन हेतु 2.50 लाख का फण्ड उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रान्तीय खण्ड लोनिवि चम्पावत के अन्तर्गत बनलेख-ललुवापानी मोटर मार्ग को राजमार्ग घोषित किए जाने, क्रातेश्वर आदि ट्रेक रूट्स पर साइनेजज लगाए जाएंगे। चम्पावत बाजार से गोरलचौड़ मैदान की ओर जाने वाले मोटर मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिला मुख्यालय में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अन्तर्गत आपदा प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण, जिला मुख्यालय में बहुउदेशीय आपदा राहत केन्द्र का निर्माण के साथ कलक्ट्रेट चम्पावत का कुमाऊँनी शैली में पुर्ननिर्माण किये जाने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा घटोत्कच स्मारिका का भी विमोचन भी किया,व कार्यक्रम में अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी,अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हयात सिंह मेहरा,अध्यक्ष नगर पालिका चंपावत विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमन लता, बाराकोट विनीता फ़र्त्याल, चंपावत रेखा देवी, हरगोविंद बोहरा, अध्यक्ष मंदिर समिति मनमोहन सिंह बोहरा, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment