Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



उत्तराखंड : सीएम ने किया एक अरब तीन करोड़ 70 लाख 54 हजार की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में आयोजित चम्पावत एवं लोहाघाट विधानसभाओं की कुल एक अरब तीन करोड़ सत्तर लाख चौवन हजार रुपये (10370.54 लाख) की लागत की कुल 42 (19 $  23) योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। जिसमे चम्पावत की 9 योजनाओं का लोकार्पण व 14 योजनाओं का शिलान्यास के  साथ ही लोहाघाट विधानसभा की 3 योजनाओं का लोकार्पण व 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले के विकास हेतु अनेक घोषणाएं की गई। जिसमें जिले के 100 सरकारी विद्यालयों का रूपांतरण कियाजाएगा।
नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास किया जाएगा। मुंडयानी में उद्यान फॉर्म बनाया जाएगा। चंपावत में एडवेंचर पार्क का निर्माण,  चंपावत में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा जिस हेतु जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। उनके द्वारा जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु अपनी विधायक निधि से ₹10 लाख की घोषणा की गई। इसके साथ ही चंपावत का हेरिटेज सिटी के रूप में निर्माण किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग का आयोजन व पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। साथ ही पूर्णागिरि राफ्टिंग क्षेत्र में राफ्टिंग का आयोजन कराया जाएगा। जिले के टनकपुर से घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर 7 हिलांस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। चंपावत- एक हथिया नौला- मायावती ट्रैक रुट का निर्माण कराया जाएगा। राजबुंगा किले का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जाएगा। सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं सड़क निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा। घाट-पंचेश्वर सड़क सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत जिले के नव सृजित पुल्ला गुमदेश उप तहसील के संचालन का ऑन लाइन शुभारंभ भी किया, आज से उप तहसील पुल्ला गुमदेश का संचालन प्रारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विकासपरक योजनाओं के  स्टाल भी लगाए गए जिनका मुख्यमंत्री जी द्वारा निरीक्षण भी किया गया। तथा विभिन्न प्रगतिशील कास्तकारों से वार्ता भी की। उन्होंने स्थानीय फलों के साथ ही बद्री गाय की छास का भी स्वाद लिया,तथा किसानों के उत्पादों को सराहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनसभा कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन में समूह गठन के लिए समूह की आजीविका संबंधी गतिविधियों के प्रोत्साहन हेतु आठ समूह लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लाभार्थियों चंद्रकला, लीलावती, रामचंद्र जोशी, देवकी देवी, सुंदर सिंह, रेखा देवी, ममता देवी, हेमा देवी को ₹5000 की धनराशि के चेक साज-सज्जा हेतु प्रदान किए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना अंतर्गत प्रति लाभार्थी को प्रथम किस्त ₹ 6000, द्वितीय किस्त 4000 व तृतीय किस्त 3000 की धनराशि के चेक प्रदान किए। साथ ही स्वास्थ्य संवर्धन योजना अंतर्गत ओपन जिम स्थापित किए जाने हेतु युवक मंगल दल के अध्यक्षों को मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹ 17960 के धनराशि के चेक वितरित किए गए। स्वावलंबन योजना अंतर्गत महिला मंगल दलों के अध्यक्षों को  कुल 626 युवक एवं महिला मंगल दलों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से दलों की आवश्यकता अनुसार सामग्री आदि के क्रय करने एवं स्वरोजगार उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रति दल को ₹14268 की धनराशि चेक वितरित किए गए। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अंतर्गत कमला देवी, कविता देवी, दीपा देवी, हीरा देवी व चंचला देवी को उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गए। इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह मेहरा, शिवराज सिंह कठायत, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, लोहाघाट गोविंद वर्मा, सतीश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चन्द्र पाठक, जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा समेत अन्य जनपदीय अधिकारी, स्थानीय नागरिक व जनता मौजूद रही।

Leave A Comment