Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



उत्तराखंड : उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, सीएम ने जनता को कहा धन्यवाद

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्य बाजार चंपावत में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत विधानसभा से ऐतिहासिक जीत ( 55025 वोटों से विजयी रहे) दिलवाने हेतु जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे।

मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा , चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने , सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस चंपावत में खोले जाने जैसे विभिन्न कार्यो को जल्द किए जाने की बात कही ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर विभिन्न योजनाएं बनाएंगे। नमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इतनी बड़ी जीत के लिए वे अपने हमेशा चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी , सांसद अजय टम्टा , चुनाव प्रभारी कैलाश शर्मा , विधायक राम सिंह कैड़ा , विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment