Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



11 साल बाद भाभी से माफी मांगने पहुँचे शख्स को पुलिस ने धर दबोचा, जानिए क्या है मामला

 

रुद्रपुर। 11 साल पहले एक शख्स अचानक अपने घर से गायब हो गया, जिसका पता आज तक नहीं चल पाया। एसएसपी ने बताया कि लापता युवक की हत्या सौतेले भाई ने की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 11 साल पूर्व लापता युवक की हत्या मामले का एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के सौतेले भाई ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था व हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में 1 अगस्त 2011 को कृष्णा देवी, निवासी सुभाष नगर ने कोतवाली पुलिस को अपने पति भोनू साहनी के लापता होने की तहरीर दी थी। तहरीर में कृष्णा देवी ने बताया कि उसका पति भोनू साहनी 23 जुलाई 2011 से गायब चल है। घटना के समय वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। घर लौटने पर बच्चों ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसने पति की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन भोनू साहनी का कहीं पता नहीं चला। मामले में विवेचक ने न्यायालय में साक्ष्यों के अभाव में अंतरिम रिपोर्ट प्रेषित की। इसी दौरान गुमशुदा तलाश अभियान और लावारिस लाशों की शिनाख्त में पुलिस टीम ने भोनू साहनी की पत्नी को बुलाया। पूछताछ में कृष्णा देवी ने बताया कि पति के गायब होने के बाद उसका देवर छूटकन साहनी बाहर चला गया था। जिसके बाद आसपास पूछताछ में पता चला कि दोनों भाईयों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद छूटकन साहनी उनसे अलग रहने लगा। जिसके बाद टीम एक्टिव हुई और आरोपी छूटकन साहनी के बारे में पता लगाना शुरू किया। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि छूटकन साहनी देहरादून में रह रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम देहरादून पहुंची, लेकिन आरोपी द्वारा ठीक जानकारी नहीं दी गई थी। आरोपी को शक हुआ की भोनू साहनी की हत्या का पता चल गया है और वह अपनी भाभी के पास माफी मांगने रुद्रपुर पहुंचा। जिसकी सूचना पुलिस को लग गई। जिसके बाद आरोपी भाई को धर दबोचा गया।

Leave A Comment