Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



पौधों से औषधीय तत्व निकालने की नई तकनीक खोजी, जानिए खबर

 

 

देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पौधों से औषधीय तत्व निकालने की नई तकनीक खोजी है। दावा है कि अभी तक किसी पौधे से जितनी दवा बन पा रही थी, इस नई खोज के बाद अब उतने ही पौधे से दो से तीन गुनी अधिक दवा तैयार की जा सकेगी। ग्राफिक एरा की इस खोज को केंद्र सरकार ने पेटेंट देकर अपनी स्वीकृति दे दी है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बायोटेक एवं लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान के साथ मिलकर यह खोज की है। करीब तीन साल के तमाम अनुसंधानों के बाद यह कामयाबी मिली है। खोज करने वाले वैज्ञानिकों के दल के प्रमुख यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ नवीन कुमार बाजपेई ने बताया कि कमरे के तापमान पर एक विशिष्ट दबाव उत्पन्न करके पौधों, पत्तों आदि से विभिन्न औषधीय तत्व निकालने की इस तकनीक के चौंकाने वाले परिणाम सामने आये हैं। इसके जरिये रुद्राक्ष की पत्तियों से दो गुने से अधिक फिनोलिक तत्व निकालने में मिली सफलता इस नई खोज का आधार बनी। इस तकनीक के जरिये बहुत कम खर्चें पर काफी कम समय में औषधियों के लिए आवश्यक तत्वों को पौधों, पत्तियों आदि से निकाला जा सकता है। डॉ. नवीन कुमार और डॉ. पंकज गौतम के साथ बायोटेक के पीएचडी के स्कॉलर्स पायल गुप्ता, स्वाति जोशी और साक्षी पैन्यूली, केंद्र सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान की डिपास लैब की डॉ. शिप्रा मिश्रा व डॉ राजकुमार तुलस्वानी शामिल थे। जांच के बाद केंद्र सरकार ने इस तकनीक का पेटेंट ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के नाम दर्ज कर लिया। 20 वर्षों के लिए यह पेटेंट किया गया है। ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने एक के बाद एक नई खोजों पर खुशी जाहिर करते हुए वैज्ञानिकों के इस दल को बधाई दी।

Leave A Comment