Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड की 25 हस्तियों को मिला “हीरा अवॉर्ड-2021”

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में ड्रीम्स संस्था की ओर से “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को ड्रीम्स  संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पद्श्री कल्याण रावत, पद्श्री प्रीतम भरतवाण ने सभी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सराहा। कहा कि सम्मान करने से प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है। संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी संस्था का प्रयास है कि उत्तराखंड का हर घर शिक्षित हो। उनकी संस्था पिछले 14 सालों से इस कार्य में लगी हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता को लेकर भी उनकी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गंभीर सिंह ज्याड़ा, उपाध्यक्ष राकेशर मैठाणी, महासचिव दीपक नौटियाल,  आरजे काव्य, वेदराम रावत, जुगनानंद नौटियाल, आलोक मलासी, आशीष अमोली, संगीता वाजपेयी, शीतल जोशी, खिलाड़ी एस सुरेश, अनिल सती, सिद्धार्थ बंसल, केसर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मानित
कला एवं संस्कृति :  शिव पैन्यूली, सतीश शर्मा,
युवा उद्यमी : शीतल गौड़, अनुकृति गुसाई, वैभव गोयल, जय प्रकाश अमोला
समाजसेवा :डॉ. चंडी प्रसाद पैन्यूली (मरणोपरांत), एसोसिएट प्रोफेसर बुन्देल खंड यूनिवर्सिटी, राम चंद्र भट, मुकेश नौटियाल, वासु परविंदा, अरूण चमोली
नवाचार : आरजे काव्या, कवीन्द्र सिंह मेहता, रमेश पेटवाल, दीपक, सुनील
जनसंपर्क एवं पत्रकारिता : शशीभूषण भट्ट, विनोद मुसान, केदार दत्त, अफजाल अहमद, चांद मोहम्मद, सुनील नवप्रभात, रवि कैंतुरा, दीपक उपाध्याय, मनवर रावत, आरती नेगी
कोरोना योद्धा :डॉ. एसडी जोशी, विकेश सिंह नेगी, राकेश विजल्वाण

Leave A Comment