Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



मुख्यमंत्री धामी ने की उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों से भेंट

 

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आर के जैन के कर्जन रोड़ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों से भेंट करते हुए कहा कि भविष्य में राज्य में और अधिक उद्योग स्थापित हों इसके लिये हमारे उद्यमी ही हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश-विदेश से उद्योगपति आये इसमें हमारे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य का वातावरण पूर्णतः उद्योगों के अनुकूल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण देश में भी यह संदेश जाना चाहिए कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्यमियों के मध्य लगातार संवाद बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है। उद्यमियों की सुविधा के लिये पूर्व मुख्य सचिव श्री शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में वन टाइम सेटलमेंट के लिए समिति बनाई गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा उद्यमियों की संतुष्टि का हमारा प्रयास है। उत्तराखंड में जितने भी उद्योग स्थापित हुए है, उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें विकास और ग्रोथ के हर अवसर दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 सालों में उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य बने, इसके लिये हम प्रयासरत हैं। इसमें उद्योगों को भी सहयोगी बनना होगा। राज्य सरकार सभी के सहयोग के लिये है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये ऊर्जा, चिकित्सा, परिवहन, राजस्व, वन आदि विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं, इसके लिये संगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों तथा जो उद्योग स्थापित हैं वे सही तरीके से चलें इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा उत्तराखण्ड के विकास को प्राथमिकता देते हैं। आज उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखंड में तेजी से काम हो रहा है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, व्यापार से जुड़े लोगों, होटल व्यवसाइयों द्वारा उद्योगों के लिये प्रदेश में अनुकूल वातावरण, उद्यमियों, व्यापारियों आदि की समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनका आभार भी जताया। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह, राकेश ऑबेराय, अशोक विंडलास, वी. के धवन, सुनील जैन, वीके गुप्ता, पंकज मैसोन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन, विनीत अग्रवाल, डॉ. महेश कुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment