Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



जैन धर्मशाला में पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

देहरादून | आज पूज्य 108 मुनि श्री विबुद्ध सागर जी महाराज एवं 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम सानिध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में पिच्छी परिवर्तन एवं कलश वितरण कार्यक्रम बड़े ही भव्य ढंग से आयोजित किया गया। पूज्य आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य विनय जैन , सुनीता जैन , पूज्य आचार्य श्री को पिच्छी भेंट करने का सौभाग्य सौरभ सागर सेवा समिति को ,पूज्य आचार्य श्री की पिच्छी श्री संदीप जैन पूर्णिमा जैन को प्राप्त हुई। पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज की पिच्छी जिनेन्द्र जैन को प्राप्त हुई।

आज के कार्यक्रम में जिनवाणी जागृति मंच की महिलाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया नमन जैन मूकमाती द्वारा एक भक्ति नृत्य छोटे छोटे बच्चो द्वारा भक्ति रविशा जैन की संस्था के बच्चो द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी। क्षुल्लक को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य स्वेदश जैन जी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आचार्य विबुद्ध सागर महाराज ने पिच्छिका परिवर्तनसमारोह में कही। वे यहां आए श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- अहिंसा की रक्षा के लिए दिगंबर मुनि, मयूर पिच्छिका स्वीकार करते हैं। पिच्छिका धागे, ऊन या वस्त्र से बनी होगी तो उसे धोना पड़ेगा। मयूर पंख धूल, पसीने आदि को स्वीकार नहीं करते हैं। कोमल और हलके होते हैं इसीलिए दिगंबर साधु षटकाय के जीवों की रक्षा के लिए मयूर पिच्छिका धारण करते हैं। जब बिटिया घर से विदा होती है तो उसे भेंट दी जाती है। पिच्छी भेंट करना बताता है कि विदाई का समय आ गया। आचार्य के मुख से विदाई का समय सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर और गमगीन हो उठे। इस पर उन्होंने कहा- जैन दर्शन में मठ परंपरा नहीं है, इसलिए साधु वर्ष में आठ मास विहार करते हैं और चार मास वर्षा काल में सूक्ष्म जीवों की रक्षार्थ चातुर्मास करते हैं। इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन ने कहा कि समस्त चातुर्मास के दौरान जैन समाज का जो सहयोग प्राप्त हुआ मैं उसके लिए सभी का धन्यवाद करता हु। ओर आशा करता हु कि भविष्य में भी उनका इसी तरह सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर मधुसचिन जैन ने बताया कि जैन धर्म में व्यक्ति की नहीं पद की पूजा होती है। पंथ, ग्रंथ और संत नहीं, सिर्फ दिगंबर मुद्रा देखो और नतमस्तक हो जाओ। दिगंबर मुद्रा से ही दिगंबर धर्म और संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर जैन भवन के अध्यक्ष विनोद जैन मंत्री संदीप जैन महामंत्री हर्ष जैन सुखमाल जैन सचिन जैन एसके जैन अमित जैन राजीव जैन राकेश जैन आशीष जैन सुनील जैन ममता जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment