Breaking News:

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब देशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी जैसी प्रदेश हित की योजनाओं तथा अनेक केन्द्रीय संस्थाओं  की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है,   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से कोरोना की महामारी को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिली है। सभी देशवासियों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराना भी प्रधानमंत्री  मोदी की दूरदर्शिता एवं जनसेवा की भावना को दर्शाता है।

Leave A Comment