Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



सुखबीर सिंह संधू मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया, जानिए खबर

देहरादून | नवनियुक्त मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव संधू ने निवर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव संधू ने शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, हमें इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना एक बहुत अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू की जाती है, परन्तु योजना के पूर्ण होने के बाद उसका आउटकम क्या रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी योजना के पूर्ण होने से उस योजना के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सका या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से जन सामान्य को मिल सके इसके लिए फाईलिंग सिस्टम को छोटा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फाईल को कम से कम स्तरों में जाना पड़े इसके प्रयास किए जाएं। हमारे पास सभी स्तरों पर बुद्धिमान, मेहनती एवं समझदार लोग उपलब्ध हैं। उन पर विश्वास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों को अपने स्तर पर फाईलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि फाईलों के निस्तारण में में तेजी लायी जा सके। अनुभाग अधिकारी स्तर तक लगातार बैठकें आयोजित की जानी चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण रोजगार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के प्रयास रहेंगे कि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जाए। कोविड के प्रकोप पर राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। इसे बनाए रखने के लिए हम सभी के द्वारा लगातार सावधानियां बरते जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सचिव एवं अपर सचिव स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment