साइना नेहवाल के संघर्ष की कहानी देखे 26 मार्च को, जानिए खबर
मनोरंजन कोना : बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के संघर्ष की कहानी 26 मार्च को पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा उनका किरदार निभा रही हैं। विदित हो कि परिणीति से पहले इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साइन किया गया था। श्रद्धा ने साइना से मुलाकात भी की थी और फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं लेकिन बाद में बिजी शेड्यूल के चलते श्रद्धा ने यह फिल्म छोड़ी थी जिसके बाद परिणीति को इसमें साइन किया गया। यह फिल्म बीते साल रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज नहीं हो सकी। अब सिनेमाघर खुलने पर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है। यह फिल्म होली से पहले 26 मार्च को पर्दे पर आने वाली है।