Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



उत्तराखंड : राज्यपाल को पीआरएसआई ने नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तक ‘‘नवयुग का अभिनंदन’’ की भेंट

 

मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का निर्णय
नई शिक्षा नीति की सबसे महत्वपूर्ण बात : राज्यपाल

देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से आज पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पी.आर.एस.आई.) के उत्तराखण्ड चैप्टर के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर पी.आर.एस.आई. ने नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तक ‘‘नवयुग का अभिनंदन’’ राज्यपाल मौर्य को भेंट किया गया | प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल मौर्य का लेख भी है। इस अवसर पर राज्यपाल मौर्य ने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने का निर्णय नई शिक्षा नीति की सबसे महत्वपूर्ण बात है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संवर्द्धन तथा शोध अनुसंधान तथा नवाचार हेतु प्रेरणा देना है। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना लॉकडाउन में भारतीय शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन शिक्षा को जिस प्रकार अपनाया, उससे सिद्ध हो जाता है, कि हमारी शिक्षा प्रणाली नवाचार के लिये तैयार है।  राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन हेतु वे स्वयं कई बैठकें कर चुकी है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को इस हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिये गये है। विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी नई शिक्षा नीति की कार्ययोजना तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी प्रेषित करने को कहा गया है। पी.आर.एस.आई. के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल मौर्य ने बच्चों के कल्याण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनके व्यक्तिगत विकास के समुचित अवसर मिलने चाहिये। बच्चों को बड़े सपने देखने के लिये प्रेरित करें। उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने उत्तराखण्ड चैप्टर का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पीआर.एस.आई. जनसंपर्क कार्य से जुड़े लोगो का संगठन है, जिसके पूरे देश में राज्य स्तर पर चैप्टर स्थापित किये गये है। उत्तराखण्ड चैप्टर द्वारा जनसंपर्क कार्यों की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल ने बताया कि चैप्टर द्वारा राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में नई शिक्षा नीति पर देशभर के विद्धानों एवं शिक्षाविदों के विचार एवं प्रतिक्रिया को संकलित कर पुस्तक का प्रकाशन किया गया है, जिसका विगत दिनों नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा वर्चुअल विमोचन किया गया। कोरोना काल में भी चैप्टर द्वारा राज्यपाल महोदय द्वारा प्रदान किये गये मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के उत्तराखण्ड चैप्टर के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त सचिव राकेश डोभाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment