Breaking News:

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024



गरीबो को सरकार द्वारा सुविधाए पहुंचाने के लिए मिशन खुशियां उचित माध्यम: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रामलीला मैदान सितारगंज में मिशन खुशियां फेज-2 एवं एप्प के लोकार्पण कार्यक्रम को मोबाईल फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब लोगों को सरकार द्वारा जो सुविधाएं दी जा रही हैं वह पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए मिशन खुशियां उचित माध्यम है। इस अभियान में सर्वे के तहत जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक योजनाओं का लाभ नही मिल पाया है उन्हें योजनाओं का लाभ अब जिला प्रशासन द्वारा इस योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को नये साल की शुभकामनाएं व बधाई भी दी। ज्ञातव्य है कि इन योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को करना था किन्तु घने कोहरे के कारण उनका हैलीकाप्टर सितारगंज हैलीपेड पर नहीं उतर पाया। इसलिए उन्होंने कार्यक्रम को मोबाईल फोन के माध्यम से संबोधित किया। रामलीला मैदान सितारगंज मे मिशन खुशियां फेज-2 एवं एप्प का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा एवं जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विधायक श्री बहुगुणा ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में सरकार की सोच को धरातल पर उतारा है यह एक बडा कार्य है। उन्होने कहा उत्तराखण्ड के प्रत्येक व्यक्ति तक यदि स्वास्थ्य व शिक्षा की सेवाएं पहुंच जाए तो यह राज्य की बड़ी सेवा  होगी। उन्होने कहा टीम भावना से कार्य करते हुए मिशन खुशियां धरातल पर उतर रही है। उन्होंने इस कार्य के सर्वे के लिए आंगनबाडी व आशा कार्यकत्रियों का भी आभार व्यक्त किया।

18 लाख लोगों का भौतिक सर्वे किया गया

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया मिशन खुशियां कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला प्रशासन व जिम्मेदारी फाउन्डेशन के सहयोग से जनपद में 18 लाख लोगों का भौतिक सर्वे किया गया। सर्वे के तहत जनपद के स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, विद्युत, पेयजल, कृषि, पूर्ति विभाग, निर्वाचन, शिक्षा, सेवायोजन, महिला एंव बाल विकास, श्रम, लीड बैंक विभागों मे संचालित राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिये जाने हेतु पात्र व्यक्तियो की ब्लाक स्तर पर सूची तैयार की गई। उन्होने कहा बनाई गई सूची के अनुसार पात्र व्यक्तियो को योजनाओ का लाभ दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया इस कार्यक्रम के तहत सितारगंज ब्लाक मे 01 लाख 74 हजार व्यक्तियो का डाटा तैयार किया गया। उन्होने कहा इसमे से 01 लाख 40 हजार 440 पात्र व्यक्तियो की सूची तैयार की जा चुकी है जिसमे से 99 हजार 140 लोगो से समन्वय स्थापित कर 40508 व्यक्तियों को पात्रता के अनुसार अपेक्षित लाभ दिया जा चुका है। उन्होने कहा अवशेष व्यक्तियो से निरंतर समन्वय कर पात्रानुसार लाभ दिये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने बताया इसके तहत 36174 व्यक्तियों के आयुष्मान स्वास्थ कार्ड बनाये गये। 1291 गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को टेक होम राशन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा इस सर्वे मे सितारगंज ब्लाक के 1051 ड्राप आउट बच्चों का नामांकन विद्यालयों मे किया गया हैं साथ ही जिला प्रशासन द्वारा 100 राजकीय विद्यालयो का आधुनिकीकरण कर उन्हे मॉडल के रूप मे विकसित किया जा रहा है। 736 कुपोषित बच्चों से समन्वय स्थापित कर उन्हे स्वास्थ एवं पोषण सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर 573 लोगो को मृदा स्वास्थ कार्ड, 912 लोगो का आधार कार्ड, 300 लोगो का राशन कार्ड, 234 लोगो के नये विद्युत कनेक्शन, 200 लोगों को शौचालय बनाने हेतु प्रोत्साहन राशि, 173 वृद्धावस्था पेंशन, 16 लोगो को दिव्यांग पेंशन, 81 दिव्यांगो को दिव्यांग प्रमाण पत्र व बस यात्री कार्ड व 4567 लोगो के वोटर आईडी कार्ड बनाये गये साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहो को विभिन्न बैंको के माध्यम से कैश क्रेडिट लिमिट के अन्तर्गत धनराशि उपलब्ध कराई गई। श्रम विभाग द्वारा 300 पंजीकृत श्रमिको को साईकिलो का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास से जुडे विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये गये थे व लोगो को योजनाओ की जानकारी दी।

Leave A Comment