विमान दुर्घटनाग्रस्त, 9 की मौत, जानिए खबर
नूर सुल्तान। शुक्रवार सुबह कजाखस्तान के अल्माती एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान उड़ान भरने के ठीक बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक 9 लोगों की मारे जाने की खबर है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 100 लोग सवार थे। इनमें 95 यात्री और पांच क्रू मेंबर थे। जानकारी अनुसार, ‘बेक एयर’ एयरलाइन का प्लेन अल्माती शहर से राजधानी नूर सुल्तान की तरफ जा रहा था। स्थानीय समयानुसार सुबह 7:22 बजे विमान का संतुलन खो गया और वह दो मंजिला इमारत से टकरा गया।