Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



भाजपा मुख्यमंत्री आवास घेराव की जगह 7 रेसकोर्स का घेराव करे : सुरेन्द्र कुमार

prabhaari

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि भाजपा को सुझाव दिया है कि मुख्यमंत्री आवास घेराव की जगह 7 रेसकोर्स का घेराव करना चाहिए। शायद इससे भाजपा के साथ-साथ उत्तराखण्ड का भी कुछ भला हो जाय। प्रदेश की जनता ने यहां से 5 सांसद जीताकर दिये। इस उम्मीद और आशा पर कि शायद उत्तराखण्ड को इसका कुछ लाभ मिलेगा। लेकिन केन्द्र की सरकार में इस क्षेत्र से एक भी सांसद को मंत्रिमण्डल में जगह न देकर जनभावनाओं का अपमान किया गया है। भाजपा के नेता जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यदि 7 रेसकोर्स का घेराव करें, तो शायद इसके बाद केन्द्र में यहां के सांसदों को मंत्रि पद मिल जाय। भाजपा नेता कुछ ज्यादा ही जल्दी में है, जिसकारण वे जांच रिपोर्ट आने तक का भी इंतजार नही कर पा रहे है। राज्य सरकार द्वारा जिस मामले में मुख्य सचिव स्तर पर जांच बैठाई गई हो, उसकी रिपोर्ट का इंतजार किये बिना भाजपा के नेता केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए मुख्यमंत्री आवास घेराव जैसे कार्यक्रम की घोषणा कर रही है। भाजपा यदि 7 रेसकोर्स का घेराव करे, तो शायद भाजपा नेताओं का अधिक भला होगा। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश की विभिन्न योजनाओं में जो कटौती की गई है, उसकी प्रतिपूर्ति के लिए भी भाजपा नेता प्रयास करे। शायद इसके बाद उत्तराखण्ड को कटौती की गई धनराशि में पैसा मिल सके। जनता जिस तरह से भाजपा को नकार रही है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केन्द्र के नेताओं की सभाओं में भी जनता नदारद थी। जनता में भाजपा के प्रति जो आक्रोश बढ़ रहा है, उससे ध्यान हटाने के लिए भाजपा ऐसे मुद्दे पर राजनीति कर रही है। जब मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच गठित कर दी है, तो जांच रिपोर्ट आने का इंतजार तो करना चाहिए।

Leave A Comment