Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



महिलाएं हुई श्रम कानूनों से रूबरू, जानिए खबर

फिक्की फ्लो, श्रम विभाग एवं त्रिकोण सोसायटी का संयुक्त कार्यशाला आयोजित

देहरादून। फिक्की फ्लो, उत्तराखण्ड श्रम विभाग एवं त्रिकोण सोसायटी की संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन डबल्यूआईसी राजपुर रोड पर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को श्रम कानूनों की जानकारी ज्वाइंट लेबर कमिश्नर अनिल पेटवाल ने महिला उद्यमियों को दी। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रम मंत्री उत्तराखण्ड श्री हरक सिंह रावत मौजूद थे। श्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कोई भी प्रदेश तब तक तरक्की नही ंकर सकता जबतक उस प्रदेश का श्रमिक अपना पूरा सहयोग नहीं करता। आज भले ही बड़ी बड़ी कंपनियों आदि में श्रमिकों की जगह मशीनों और कंप्यूटरों ने ले ली है परंतु यह बात आज भी उतनी ही सत्य है कि उन मशीनों को और उसस कंप्यूटर को भी तो इंसान ने बनाया है और कोई भी मशीन कोई भी कंप्यूटर इंसान की जगह नहीं ले सकता। श्री रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड श्रम विभाग की ओर से कई योजनाएं जनहित में चलाई जा रही है और उन्हें खुशी है इस बात की कि फिक्की की महिला उद्यमि उनको आगे जनता तक पहंुचा रही है। परंतु जितना यह जरूरी है कि महिला उद्यमियों की इन योजनाओं का पता हो उतना ही यह भी आवश्यक है कि उन्हें श्रम कानूनी की जानकारी हो। इस अवसर पर श्रम विभाग उत्ताखण्ड के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल पेटवाल ने फिक्की देहरादून चैप्टर से जुड़ी महिला उद्यमियों को श्रम कानूनों के बारे में बताते हुए कहा कि विभाग हमेशा से ही महिला उद्यमियों के सहयोग को तत्पर रहता है साथ ही उनको सहयोग करता है और भविष्य में करता रहेगा कि वे किस तरह से श्रम कानूनों का अनुपालन करते हुए फायदा उठा सकते है। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन नाजिय इज्जुद्दीन ने कहा कि जैसा कि हम सभी उद्यमी और नौकरी प्रदाता हैं, हम श्रम मंत्रालय के पूर्वावलोकन में आते हैं, हम में से प्रत्येक के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने अधिकारों और श्रम अधिकारों को जानें। माननीय मंत्री और श्रमिक कॉमिशनर के साथ सीधे बातचीत से हमें बेहतर जानने में मदद मिली कि हम अपने श्रमिकों को सही मेहनताना कैसे दें यदि हम उनसे अतिरिक्त काम लेते हैं तो श्रम मंत्रालय के दिशानिर्देश क्या हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उद्योग जो हम सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं, श्रम मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की सेके्रटरी कोमल बत्रा ने सभी का स्वागत किया वहीं ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं त्रिकोण सोसायटी की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी का सभी को लाभ उठाने की बात कहते हुए धन्यवाद दिया।

Leave A Comment