उत्तराखण्ड सरकार ने असम राज्य के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु दिया 5 करोड़ का बैंक ड्राफ्ट
देहरादून / नई दिल्ली | नई दिल्ली स्थित असम भवन में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा असम राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित/प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से रूपये 5 करोड़ का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी द्वारा असम के प्रमुख स्थानिक आयुक्त कैलाश चंद सामरिया को सौंपा।
खबरे और भी ….
लखनऊ | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार को सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर, निराला नगर, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. ओम प्रकाश की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्व. ओम प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कर्मठ कार्यकर्ता व योग्य विचारक बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ओम प्रकाश संगठन के वरिष्ठ सदस्य थे। जीवन में वे कुशल मार्गदर्शक एवं समाज सेवी रहे, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित किया था। लखनऊ में विश्व संवाद केन्द्र भवन, माधव सेवा आश्रम तथा मथुरा में दीन दयाल धाम का भी उनके मार्गदर्शन में निर्माण किया गया। ऐसे राष्ट्रभक्त मनस्वी के निधन को उन्होंने समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया।