Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



उत्तराखंड में सुषमा स्वराज के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहा

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी अब हमारे बीच में नहीं है, यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका उत्तराखण्ड से विशेष लगाव था। सुषमा स्वराज जी उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद भी रहीं। प्रदेश को ऋषिकेश एम्स उनकी ही देन है। अटल बिहारी वाजपेयी जब भारत के प्रधानमंत्री थे, उस समय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज जी ने ही एम्स ऋषिकेश की नींव रखी थी। उस समय देश में 06 एम्स खोले गये। जिनमें से एम्स ऋषिकेश सर्वोच्च स्थान पर चल रहा है। कई बार उत्तराखण्ड के नौजवान जब विदेशों में किन्हीं कारणों से फंस जाते थे, तो सुषमा स्वराज जी को एक संदेश भेजने पर वो शीघ्र उनकी वापसी की कार्यवाही शुरू कर देती थी। समाज के हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को वे बड़ी सादगी से सुनती थी, और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज जी विद्यार्थी जीवन से ही राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय थी। लम्बे समय तक उन्होंने देश के लाखों कार्यकर्ताओं का मागर्दशन किया। वे एक प्रखर वक्ता थी, उनकी भाषण शैली से हर कोई प्रभावित होता था। भारत के विदेश मंत्री, दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने देश की सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज जी ने देश में हिन्दी भाषा के लिए बहुत बड़ा कार्य किया। संयुक्त राष्ट्र संघ में जाकर उन्होंने हिन्दी में भाषण दिया। 25 साल की आयु में ही वे हरियाणा से विधायक एवं मंत्री बन गई थी। उनका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी गई। इसमें उनका भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। धारा 370 हटने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि ‘‘प्रधानमंत्री जी आपका अभिनंदन। मैं जीवन भर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।’’ सुषमा स्वराज के सम्मान में प्रदेश में बुधवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया था। राजकीय शोक पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

Leave A Comment