Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर सीएम ने ली बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में व्यापक स्तर योगाभ्यास की व्यवस्था की जाय। देहरादून में पवेलियन ग्राउण्ड पर योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायोगा। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों लोग प्रतिभाग करेंगे। जनपदों में भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों व तहसील स्तर पर योगाभ्यास की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संबंधित जनपदों के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयुष स्वास्थ्य, नगर निगम, पेयजल, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में योग से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित करने की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड योग व आध्यात्म की भी भूमि है। इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। गत वर्ष एफआरआई देहरादून में आयोजित योग महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं भी भागीदारी की थी, जिसमें हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। योग की वजह से भारत को वैश्विक जगत में विशेष पहचान मिली है। ऋषिकेश में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सवों ने भी योग की स्वीकार्यता को बढ़ाया है। बैठक में आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव आयुष आर. के. सुधांशु, सचिव डाॅ. भूपेन्द्र कौर औलख, अमित नेगी, नितेश झा, डीजीपी कानून व व्यवस्था अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून एस.ए. मुरूगेशन, एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती व सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment