Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



सरकार के विकास पथ पर निकले विकास रथ , जानिए ख़बर

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय से राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास रथों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को चाहे व महिला स्वयं सहायता समूह हो या पुरूष स्वयं सहायता समूह हो को पांच लाख रूपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो और लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक उठा सकें इस उद्देश्य से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विकास रथ के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। विकास रथों से एलईडी के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। एक माह में लगभग 250 स्थानों पर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 23 लाख परिवारों को 5 लाख रूपए तक का निशुल्क ईलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। सौभाग्य योजना से प्रदेश के हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। होम-स्टे योजना से युवा पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार कर सकते हैं। राज्य समेकित सहकारी विकास योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और लाखों लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कहा कि सांस्कृतिक दलों द्वारा गढ़वाली, कुमाॅउनी व जौनसारी बोलियों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकारों के अभिनय कौशल व ऊर्जा का प्रदेश हित में सही उपयोग हो सके इसके लिए सांस्कृतिक दलों के पारिश्रमिक में तीन गुना वृद्धि की गई है। उन्होंने विकास रथ के साथ योजनाओं के प्रचार के लिए जा रहे कलाकारों को योजनाओं के प्रचार के साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को भी कहा। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र कुमार चैधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, मीडिया काॅर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत, अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चंदोला आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment