Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



डाॅ. सुजाता संजय फॉग्सी वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड से सम्मानित

देहरादून। डा. सुजाता संजय को 62वीं ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी वार्षिक सम्मेलन बैंग्लौर में वीमेन एम्पावरमेंर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ0 सुजाता संजय के निःस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में दूरस्थ क्षेत्रों स्कूलों, काॅलेजों एवं गर्भवती महिलाओं के लिये किये गये जन-जागरूकता व्याखान, मातृत्व से सम्बधित जानकारी एवं निःशुल्क चिकित्सा के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा 7 साल की अवधि में 225 से भी अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविरों द्वारा 6500 से भी अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। जिसको कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस ने अपनी आई. बी. आर. 2017 में शामिल किया। डाॅ0 सुजाता संजय ने बताया कि हमारे राज्य की महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति को ठीक करने के लिए वर्ष 2010 में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर करने का ध्येय किया। उनका मानना है कि महिलाएं अपने घर-परिवार की देखरेख एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती है जिसकी वजह से उनको शारीरिक परेशानियाॅ घेर लेती है। इसको देखते हुए मैंने देहरादून के आसपास एवं पहाडी क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाॅ0 सुजाता संजय भारत की एक मात्र एवं प्रथम स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है जिनका चयन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की 100 वीमेन ऑफ अचीवर्स के लिये भी चुना गया था। जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान उन्हें निःस्वार्थ चिकित्सा एवं समाज सेवा के लिए मिल रहा है। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा करीब अब तक 117 से भी अधिक रेडियो पर अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम किये गए। यह देश की एकमात्र स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ है जिन्होंने केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम किये हैं जिसको कि इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने आई. बी. आर. 2017 में सम्मिलित किया जा चुका है। जिनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिला एवं किष्शोरियों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा है। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा संचालित सेवा एन.जी.ओ. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिसमें वह समाज में बेटियों की महत्ता के बारे में समाज को जागरूक करती है साथ ही बेटियों को पढ़ाई हेतु स्टेशनरी भी वितरित करती है।

Leave A Comment