Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



सड़क पर बच्चे का जन्म, जानिए खबर

uk

देहरादून। सरकार के तमाम दावों और कोशिशों के बावजूद उत्तराखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जनपद रुद्रप्रयाग में सड़क पर एक मां के बच्चे को जन्म देने पर मजबूर होने वाली घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा बीतने के बावजूद इस मामले के बारे में शासन को कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस मामले में जांच करवाने का ऐलान किया है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास ही स्वास्थ्य विभाग भी है लेकिन राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत किसी से छुपी नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री बार-बार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की बात करते हैं लेकिन राजधानी के दून अस्पताल में बाहर खुले में बच्चे का जन्म, फिर मौत और रुद्रप्रयाग जैसे मामले हकीकत को बयां करते ही रहते हैं। रुद्रप्रयाग में सड़क पर बच्चे के जन्म और मौत के मामले को मुख्यमंत्री ने दुखद बताया और मारे गए बच्चे के मां-बाप के प्रति सांत्वना जताई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी को सजा दिलवाई जाएगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितेश झा इस मामले में कन्नी काटते दिखाई दे रहे है। इस शर्मनाक घटना के होने के 24 घंटे बाद तक उनके पास मामले से जुड़ी पर्याप्त जानकारी नहीं है। झा के अनुसार अब तक उन्हें यही पता चल पाया है कि गर्भ 24 माह का था और जब तक उसे रुद्रप्रयाग अस्पताल लाया जाता उसकी मौत हो गई थी। वह यह भी बताते हैं कि मां स्वस्थ है लेकिन ऐसा क्यों हो गया और इसके लिए जिम्मेदारी प्रथम दृष्टया किसकी नजर आ रही है जैसे सवालों के जवाब में वह कहते हैं अभी इतनी ही जानकारी है।

Leave A Comment