निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शादी के लिए जोधपुर से हुए रवाना
बॉलिवुड में हाल में एक और बड़ी शादी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की हुई थी और अब फिल्म इंडस्ट्री एक और शादी के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक की शादी 2 दिसंबर को होने जा रही है। अब बॉलिवुड में केवल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की ही चर्चा है। आज 29 नवंबर को प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस के साथ मुंबई से जोधपुर रवाना हो गई हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका-निक की शादी होगी। शादी से पहले मेंहदी और संगीत की रस्में भी जोधपुर में ही होंगी। शादी के बाद निक-प्रियंका की शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होगा।