Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



शिक्षा में राष्ट्रीय मूल्यों, संस्कारों का समावेश जरूरीः राज्यपाल

gov

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को कान्वेन्ट आॅफ जीसस एण्ड मेरी के द्विशताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कान्वेन्ट द्वारा संचालित बालिका विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि शिक्षा में राष्ट्रीय मूल्य, संस्कृति और संस्कारों का समावेश जरूर होना चाहिए। स्कूलों में देश का भविष्य गढ़ा जाता है। स्कूलों में कैसा वातावरण है, कैसी शिक्षा मिल रही है, इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को अपनी पाठ्य सामग्री को भी लगातार अपडेट करते रहने की जरूरत है।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज का दौर इंटरनेट का है ऐसे में इण्टरनेट पर उपलब्ध जानकारी के भण्डार में से सही, उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक जानकारी को पहचानना और उसका उपयोग करना आवश्यक है। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक बालिका शिक्षित हो जाय तो पूरा समाज शिक्षित हो जायेगा। राज्यपाल ने छात्राओं से कहा कि सभी को पुस्तकें अवश्य पढ़नी चाहिए। पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं। पुस्तकें चरित्र निर्माण का सबसे अच्छा साधन होती हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता भी बहुत जरूरी होती है। हमें अपने और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ो की स्वच्छता का भी ध्यान रखना जरूरी है। पालीथीन का उपयोग न करेें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय की छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थी।

Leave A Comment