Breaking News:

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024



केदारनाथ के कपाट 24 अप्रैल व बद्रीनाथ के कपाट 26 अप्रेल को खुलेंगे।

chardham yatra

यहां कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से लोग आए

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। इसके साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो गई है। केदारनाथ के कपाट 24 अप्रैल व बद्रीनाथ के कपाट 26 अप्रेल को खुलेंगे। श्री गंगोत्री के कपाटोद्घाटन व खरसाली से यमुनोत्री के लिए मां यमुना की डोली रवाना होते समय मुख्यमंत्री हरीश रावत उपस्थित रहे और मां गंगा व मां यमुना से प्रदेश की खुशहाली व चारधाम यात्रा की कामना की। खरसाली में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि क्षेत्र में भूस्खलन को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस पर काम चल भी रहा है। रोपवे के लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम प्रारम्भ कर दिया जाएगा। सीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग के चैड़ीकरण के लिए आंकलन तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरसाली से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा प्रारम्भ की जाएगी।बाद में देहरादून लौटने पर मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री में कपाट खुलने के अवसर पर चारधाम यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं का अच्छा रेस्पोंस मिला है। यमुनोत्री में 12 राज्यों के लगभग 3 हजार के करीब श्रद्धालु आए। इनमें 55 विदेशी पर्यटक व श्रद्धालु भी  यहाँ आए। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में वहां थे। श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों का यात्रा को लेकर उत्साह देखने लायक था। यात्रियों व श्रद्धालुओं के रेस्पोंस से हमें दुगुनी ऊर्जा मिली है। गंगोत्री धाम में 2500 के करीब श्रद्धालु पहले दिन आए और मां गंगा के दर्शन किए । यहां कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से लोग आए हैं। सीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं इन श्रद्धालुओं से बात की। यात्रा के लिए की गई सरकार द्वारा व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट थे। पहले आ चुके श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार व्यवस्थाएं पहले से अधिक बेहतर हैं। अनेक लोग तो सपरिवार आए थे।

Leave A Comment