Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



शैल का नया गीत “कोका” बना युवा दिलो का धड़कन

 

shael

देहरादून| एक बार फिर शैल की मधुर आवाज का जादू युवा दिलो को धडका रहा है जैसे ही “कोका कोका नि तेरा कोका कोका” साउंड ट्रैक बजता है लोग डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं इस गीत के साथ शैल जवाँ दिलो पर राज करने के लिए उतर चुके हैं। उनका गाना कोका कोका इन दिनों सुर्खियों मे है। यह गीत युवाओं को बहुत पंसद आ रहा है शैल का कहना है कि इस पूरे गीत को न्यूयार्क सिटी में फिल्माया गया है। इसमें म्यूजिक दिया है विद्युत गोस्वामी ने और इसका निर्देशन किया है अमरजीत सिंह और सांवत घोष ने जिन्होने इस गीत को बनाने में बड़ी मेहनत की है। जिसका नतीजा यह है की ये गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। शैल उन गायकों में से है जो बेशक कम गीत अपने चाहने वालो के लिए लाते है लेकिन अपने श्रोताओं को निराश नहीं करते। पिछले वर्षों में उनकी एल्बम के कई गीत आज भी लोगो की जबान है जैसे सोणिये हीरिये, जान वे, जिंदगी तेरी याद में, नचले सोणिये तू और उमर भर। उनके गीतों मे मधुरता ओर स्टोरी दोनो होती है।
देहरादून के होटल मधुबन में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सिंगर शैल ने कहा की मैं जो गीत गाता हूँ दिल से गाता हू और चाहता हूँ की लोग मेरी आवाज को भी दिल से ही सुने, तो उन्हे मेरे गीतो मे अपनी ही कहानियां मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादातर प्यार भरे गाने गाना पंसद करता हूं। मैं अपनी पूरी मेहनत एक गाने में लगा देता हूं। मैने गाना बहुत छोटी उम्र में शुरू कर दिया था। उन्होंने आजकल चल रहे सिंगिग टैलेंट शो के बारे में कहा कि हमारे देश के हर घर में टैलेंट छुपा है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने के लिए टैलेंट शो बहुत बेहतर प्लेटफार्म है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह ने कहा कि शैल के साथ काम करते हुए बहुत अच्छा लगा क्योंकि शैल एक अच्छे सिंगर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी है बल्कि यह बहुत अच्छे एक्टर भी है जो उनकी हर म्यूजिक एल्बम में नजर आ जाता है। सांवत घोष ने कहा की इनकी मैलोडियस आवाज इन्हे बाकि सिंगर से अलग करती है, कोका को इतना प्यार मिलता हुआ देखकर अच्छा लग रहा है, आज लगभग सभी डिस्कोथिक में यह गाना बज रहा है ओर कोका पर युवाओं को डांस करते हुए देखकर लगता है की हमारी मेहनत सफल हो गई। शैल ने देहरादून का इतना प्यार देखते हुए एक ही दिन में दो क्लब एच2 क्लब और द ओल्ड रिपब्लिक के टोर क्लब में लाइव परफोरन्स दी और युवाओं का दिल जीत लिया।

Leave A Comment