Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



सीएम कोई राजा-महाराजा नहीं बल्कि जनता का सेवक होता है : हरीश रावत

harish rawat

देहरादून। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिक्षिका से हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा गांधी पार्क में धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सीएम महाराजा या राजा नहीं बल्कि जनता के द्वारा चुनेे गए जन सेवक हैं। उनको जनता की मीठी-कड़वी सभी बातें धैर्य और शांति से सुननी चाहिए। सीएम दरबार में शिक्षिका से हुई अभद्रता मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मातृ शक्ति के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी बात से पलट रही है। जहां पहले बीजेपी शिक्षिका पर कांग्रेस के बहकावे में आकर सीएम दरबार में हंगामा करने का आरोप लगा रही थी। तो वहीं अब बीजेपी कह रही है कि शिक्षिका को कांग्रेस शासन में भी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पार्टी का इस मुद्दे पर तब तक आंदोलनरत रहेगी, जब तक सीएम महिला शिक्षिका से हुए इस बर्ताव के मामले में माफी नहीं मांगते। वहीं, शिक्षिका पर बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चैहान द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस मामले से बचने के लिये कोई बहाना नहीं मिल रहा है। इसलिए अब वो बेबुनियादी आरोप लगा रही है। सूर्यकांत धस्माना ने ये भी कहा कि एक तरफ राज्य के शिक्षामंत्री पीड़ित शिक्षिका से माफी मांग रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पार्टी के विधायक शिक्षिका पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave A Comment